फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: चाकू लेकर घूम रहा गैंगस्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 1 चेकिंग के दौरान चाकू सहित पकड़ा गया गैंगस्टर
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बिछवां पुलिस ने शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया, तलाशी के दौरान उसके पास से चाकू बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर लूट, डकैती की कोशिश, जानलेवा हमला सहित करीब 14 मुकदमे दर्ज हैं।थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार रात को वह टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे, तभी नगला पाल जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक संदिग्ध दिखाई दिया। जब रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया, पूछताछ करने पर अपना नाम संजीव निवासी गिहार कालोनी थाना भोगांव बताया। तलाशी ली गई तो उसके पास एक चाकू बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए संजीव पर आगरा, कन्नौज और थाना भोगांव पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई कर चुकी है। उस पर जानलेवा हमला, लूट, डकैती की कोशिश सहित करीब 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आयुध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शनिवार को गैंगस्टर को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें