करहल। थाना क्षेत्र के गांव मदरावली में शुक्रवार को घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजन में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में युवक के शव का अंतिम संस्कार किया गया।गांव मदरावली निवासी 24 वर्षीय अभिषेक कुमार शुक्रवार को छत पर बने अपने कमरे में था, कुछ देर बाद परिजन जब कमरे की ओर गए तो अंदर का नजारा देख होश उड़ गए। अभिषेक फंदे पर लटका हुआ था, अफरा तफरी के बीच परिजन ने फंदे से उतारा और मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थाना सैफई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शनिवार को युवक का शव गांव पहुंचा, गमगीन माहौल के बीच शव का अंतिम संस्कार किया गया, युवक ने खुदकुशी क्यों कि, इसको लेकर परिजन कोई वजह नहीं बता सके। अभिषेक की असमय मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम छाया है।