फोटो 29 फोटो पडुआ रोड चौराहे पर फायरिंग की सूचना के बाद जमा भीड़। स्त्रोत पाठक
भोगांव। पडुआ रोड चौराहे पर शनिवार की सुबह रंजिश को लेकर एक युवक पर फायरिंग किए जाने से अफरातफरी मच गई। युवक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। लेकिन तब तक आरोपी भाग गए।
थाना क्षेत्र के ग्राम गैती निवासी सौरभ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार सुबह गांव के दीपक के साथ बाजार आया था। पडुआ रोड चौराहे पर पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। रंजिश को लेकर पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। फायरिंग से चौराहे पर मौजूद दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।