फोटो 2 बैंक में आग लगने की घटना के बाद जानकारी लेते प्रभारी निरीक्षक। संवाद
कुरावली। कस्बा स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के सर्वर रूम में शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, सायरन बजते ही सुरक्षा में तैनात कर्मी सतर्क हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब आधा घंटे चली मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। थाना क्षेत्र में शनिवार रात बैंक ऑफ इंडिया शाखा का अलार्म अचानक से बज उठा, रात करीब दो बजे अलार्म की आवाज सुन चपरासी ने अधिकारियों को सूचना दी, सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, बैंक अधिकारी भी मौके पर आ चुके थे। आग सर्वर रूम में लगी थी। कुछ देर बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे ओर सर्वर रूम में लगी आग बुझाई, जानकारी करने पर पता चला कि केबल में शॉर्ट सर्किट हो जाने की वजह से आग लगी थी।