फोटो44 सिलिंडर में लगी आग को बुझाते पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : स्त्री रोग ओपीडी में जांच कराने पहुंची महिलाएं
कुरावली। मोहल्ला कुंवरपुर स्थित एक घर में रविवार शाम को घरेलू गैस सिलिंडर में आग लग गई, चीखते हुए घरवाले बाहर की ओर भागे। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने साहस का परिचय दिया, अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग को समय रहते काबू कर लिया।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुंवरपुर निवासी जगदीश शरण के मकान में किराये पर रह राहुल रविवार शाम को गैस जलाने के लिए गए थे। गैस रिसाव के चलते जैसे ही माचिस जलाई, तभी गैस ने आग पकड़ ली। राहुल जब तक कुछ समय पाते, आग तेजी के साथ कमरे में फैलने लगी। घरेलू सामान आग की चपेट में आ गया। घर के सभी लोग भाग कर बाहर निकलने लगे। सूचना मिलने के बाद कोबरा मोबाइल पर तैनात पुलिसकर्मी विनीत और दीपू सिंह ने मौके पर पहुंच कर हालत देखे और आगे बढ़ गए। अग्निशमन उपकरणों से साहस दिखाते हुए सिलिंडर में लगी आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझा लिया। स्थानीय लोगों का कहना था कि पुलिसकर्मियों की सजगता से बड़ा हादसा होने से बच गया।