घिरोर। थाना क्षेत्र के ग्राम कारू खेड़ा के पास किसान ने गृहक्लेश के चलते रेल से कटकर आत्महत्या कर ली। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस पहुंच गई और मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था।
क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर उजियारी के 55 वर्षीय महावीर सिंह ने बुधवार सुबह लगभग 10:10 बजे रेल से कटकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महावीर सिंह गृह क्लेश के चलते काफी परेशान थे, जिसके चलते गांव के पास ही रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए और फर्रुखाबाद से शिकोहाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन के सामने खड़े होकर आत्महत्या कर ली, ट्रेन की टक्कर से महावीर के शरीर के चिथड़े उड़ गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने देखा तो सनसनी फैल गई, जिसकी सूचना परिजनों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
महावीर की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन ने बताया कि महावीर के चार पुत्र सूर्यकांत, रजत, शिवांक, केतन, हैंं, जिसमें तीन बेटे दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। एक बेटा गांव में ही रह रहा है। महावीर की मौत से पत्नी मंजू देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान था। रेलवे पटरी पर जाते समय टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई।