फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ससुरालीजन बना रहे धर्म बदलने का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी महिला ने पति व ससुरालीजन पर प्रताड़ित करने व धर्म बदलने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय में शिकायत दी है। शिकायतकर्ता दीप्ति ने बताया कि उन्होंने तीन नवंबर 2022 को गैर समुदाय के युवक से दूसरी शादी की थी।
विज्ञापन

बताया कि पहले पति से उनका तलाक हो गया था, दूसरी शादी करने के बाद कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक रहा, करीब एक साल बाद पति व ससुरालीजन उन पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगे। पहले पति से दो बेटियां हैं, दूसरी शादी से उन्हें एक बेटा है। महिला ने पति पर अन्य महिला से संबंध का भी आरोप लगाया। एसपी कार्यालय से शिकायत को कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के लिए भेजा गया है, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि अभी प्रार्थना पत्र नहीं मिला है, शिकायत प्राप्त होने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें