फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रात में अनुभवी चालक कर रहे बसों का संचालन

विज्ञापन
फोटो 11 मैनपुरी डिपो के बस स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। कड़ाके की सर्दी में घने कोहरे के कारण परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ट्रेनों के देरी से चलने के साथ रोडवेज बसों के संचालन में भी कठिनाई आ रही है। यात्रियों को सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा कराने के लिए रोडवेज की ओर से रात के समय अनुभवी चालकों को ड्यूटी दी जा रही है। निगम के मैनपुरी डिपो की ओर से कोहरे के कारण दुर्घटना रहित रिकॉर्ड चालकों की ड्यूटी पर लगाया जा रहा है।मैनपुरी डिपो के बेड़े में 69 बसें हैं, जिनका संचालन दूसरे जनपदों के साथ क्षेत्रीय मार्गों पर किया जा रहा है। कोहरे के कारण गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसें निर्धारित से अधिक समय लग रहा है। रात के समय कोहरे के कारण यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाए रखने के लिए डिपो की ओर से अहम फैसले तहत अनुभवी चालकों से बस संचालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

डिपो के संचालन प्रभारी अनुज दुबे ने बताया कि कोहरे के कारण यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतें न हो और उनका सफर सुरक्षित रहे। इसलिए डिपो के पुराने चालकों को रात में ड्यूटी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पुराने चालकों को रात के समय बस संचालन का अनुभव है, इसलिए उन्हें अधिक परेशानी नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें