फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: घर में घुसा आरोपी, छात्रा से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। थाना क्षेत्र के एक गांव में गैर समुदाय के आरोपी ने घर में घुस कर छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा शुक्रवार को घर पर थी, मां भी घर में मौजूद थी, तभी प्राइवेट कोचिंग पढ़ाने वाला गैर समुदाय का आरोपी घर में घुस आया और छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर मां आ गई और आरोपी शहबाज का विरोध किया, इस पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए हाथापाई पर उतारू हो गया। जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली, थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें