फोटो 31 राजा के ताल के पास अतिक्रमण हटवाती पुलिस। स्रोत पुलिस
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में राजा के ताल के पास अतिक्रमण किया जा रहा है, शिकायत के बाद राजस्व टीम के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कब्जे की शिकायत शनिवार को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से की गई थी।पर्यटन मंत्री से शहर के राजा के ताल के पास अवैध कब्जे की शिकायत की गई। जिस पर मंत्री की ओर से एसडीएम अभिषेक कुमार को राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर स्थिति देखने व कार्रवाई के निर्देश दिए। शाम को एसडीएम सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, लेखपाल और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, राजा के ताल के पास अवैध निर्माण को हटवाया गया। आसपास के लोगों से जानकारी ली गई।