फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नहीं होगी बिजली की दिक्कत, फास्ट रिस्पांस टीमें तैनात

विज्ञापन
फोटो 23 उपकेंद्र सिविल लाइन ग्रामीण पर विद्युत आपूर्ति की स्थिति देखते अधीक्षण अभियंता मुकेश कु
विज्ञापन
मैनपुरी। रक्षाबंधन पर जिले में निर्बाध और सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली निगम ने विशेष तैयारियां की हैं। अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने अधिकारियों और फील्ड कर्मचारियों को विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का प्रमुख त्योहार है। ऐसे में त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए विभाग को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विद्युत उपकेंद्रों पर तकनीकी कर्मचारियों और अधिकारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है।
एसई ने बताया कि स्थानीय स्तर पर आने वाले फॉल्ट और ओवरहेड लाइनों की खराबी को तत्काल दूर करने के लिए फास्ट रिस्पांस टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। रक्षाबंधन के दिन सामान्य रख-रखाव कार्यों और शटडाउन पर रोक रहेगी। अचानक लोड बढ़ने या ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर और आवश्यक उपकरण भी रिजर्व में रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें