फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: डिंपल यादव का भाजपा पर हमला, ''''राधे-राधे'''' और चंदे पर तंज

विज्ञापन
फोटो 13 निजी समाराेह में मौजूद सांसद डिंपल यादव। स्त्रोत सपा - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मैनपुरी। सपा सांसद डिंपल यादव ने बुधवार को भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ''''राधे-राधे'''' नारे को लेकर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का कमल मुरझा रहा है। इसलिए अब फूल खिलाने के लिए राधा मां का नाम लिया जा रहा है।
विज्ञापन


डिंपल यादव बरनाहल में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थीं। उन्होंने अयोध्या में जमीनों की खरीद-फरोख्त में धांधली का आरोप लगाया। राम मंदिर के चंदे में भी कथित धांधली की बात कही। प्रमाण होने के बावजूद संबंधित लोगों पर कार्रवाई न होने का सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि भगवान श्रीराम का चंदा लूटने वाले अब भगवान कृष्ण का चंदा लूटने मथुरा जा रहे हैं क्या? सांसद ने भाजपा पर धर्म के नाम पर वोट मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा धार्मिक भावनाओं के साथ खेलती है। जनता और युवा अब जागरूक हो चुके हैं, वे धर्म की राजनीति समझ रहे हैं।
-
फोन टैपिंग और चुनाव आयोग
सांसद डिंपल ने राहुल गांधी के फोन टैपिंग मामले को नया नहीं बताया। उन्होंने कहा कि पहले भी इस तरह की टैपिंग हुई है। ऐसे मामले संसद तक में उठ चुके हैं। भाजपा में यह कार्रवाई कोई नई बात नहीं है। उन्होंने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त पर लग रहे आरोपों का भी जिक्र किया।
विज्ञापन


वोटों की गिनती और संसाधनों पर सवाल
डिंपल ने कहा कि आयोग के पूरे कार्यालय पर सवाल उठे हैं। लेकिन सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने एसआईआर के बाद भी वोटों की गिनती और डिलीट करने का काम चलने की बात कही। अब पंचायती चुनाव की मतदाता सूची से तुलना करने की बात कही जा रही है। उन्होंने सरकार पर देश के संसाधनों को बेकार करने और उन पर पैसा बहाने का सवाल उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें