बेवर। थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी पूर्व प्रधान के पुत्र की आगरा में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई, घटना के बाद घर में मातम छाया हुआ है। पूर्व प्रधान सर्वेश यादव के पुत्र सचिन यादव शुक्रवार रात को एक शादी समारोह से घर वापस लौट रहे थे, आगरा शिकोहाबाद हाईवे पर कार डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 31 वर्षीय सचिन की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया, परिजन शव लेने के लिए रात को आगरा रवाना हो गए। मृतक सचिन के तीन बच्चे हैं, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।