फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सुबह-शाम कोहरे की चादर में लिपटा जनपद, तीन दिन ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
फोटो 32 कुरावली रोड पर दिन में छाया कोहरा
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में सर्दी का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार सुबह और शाम को कोहरे की चादर ने पूरे जनपद को अपने आगोश में ले लिया। वहीं, गलन से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान विभाग के अनुसार शनिवार, रविवार और सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इससे लोगों को ठंड का और एहसास होगा। वहीं, शुक्रवार को हल्के बादल छाए रहे, जिसकी वजह से हल्की धूप निकली, इससे लोगों को ठंड से राहत कम ही मिली। जनपद में सर्दी अभी लोगों को और सताएगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिन तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सर्दी और गलन बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हल्की ठंडी हवा चलने की वजह से लोगों को ठंड का अत्यधिक एहसास हुआ। जगह-जगह लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश की। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे तक सूरज ने दर्शन नहीं दिए और कोहरे ने जनपद को घेरे रखा। इससे वाहनों को चलाने में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा, तो वहीं बसें और ट्रेन की लेट लतीफी भी जारी रही। शाम को भी 6 बजे से ही कोहरा छाने लगा। इससे द्श्यता कम हो गई।
विज्ञापन


कृषि मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान विभाग के अनुसार जनपद में 27, 28 और 29 दिसंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार और रविवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं, सोमवार, मंगलवार और बुधवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। लोगों को अभी कोहरे से भी राहत मिलते हुए नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें