फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सिलिंडर के दाम बढ़े, बिगड़ेगा रसोई का बजट

विज्ञापन
फोटो 24 कचहरी रोड स्थित गैस एजेंसी के बाहर खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। 14.2 किलो के एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 60 रुपये और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 115 रुपये बढ़ गई है। गैस के दामों में वृद्धि का असर रसोई के बजट के साथ व्यापार पर भी पड़ेगा। महिलाओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।
विज्ञापन

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण पहले से ही घरेलू स्तर पर पेट्रोल और एलपीजी के दामों में वृद्धि की आशंका जताई जा रही थी। एलपीजी गैस के घरेलू सिलिंडर के दाम में 60 रुपये बढ़ोतरी के बाद रसोई का बजट बिगड़ने की आशंका है। दाम बढ़ने से पहले 14.2 किलो के एलपीजी सिलिंडर की कीमत 878 रुपये थी। वहीं, अब रसोई गैस की कीमत 938 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें