फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सीटीईटी 7 व 8 फरवरी को, 22 केंद्रों पर 21000 परीक्षार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद नई दिल्ली की ओर से सीटीईटी 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए जिले में 22 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर सात और आठ फरवरी को दो पालियों में परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। परीक्षा से संबंधित सारी तैयारियां शुक्रवार को ही पूरी कर ली गई थीं।
विज्ञापन

सीबीएसई से नियुक्त सिटी कोऑर्डिनेटर डाॅ. राम मोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा का आयोजन सात और आठ फरवरी को जिले के सीबीएसई से संबंधित 22 परीक्षा केंद्र पर किया गया। उन्होंने बताया कि यहां करीब 21000 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। शुक्रवार को नोडल केंद्र सुदिती ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी में सभी 22 परीक्षा केंद्रों के केंद्र अधीक्षक और सीबीएसई से नियुक्त पर्यवेक्षको की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारियों ने परीक्षा की तैयारियों के संबंध में चर्चा की। सिटी कोऑर्डिनेटर ने बताया कि प्रथम पाली में सुबह 9:30 बजे के बाद और द्वितीय पाली में अपरान्ह 2:30 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ये लाना होगा साथ
सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. राममोहन ने बताया कि सभी परीक्षार्थी सीबीएसई से प्राप्त प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड या पासपोर्ट आदि अवश्य लेकर आएं।

इनका प्रवेश रहेगा वर्जित
सिटी कोऑर्डिनेटर ने बताया कि परीक्षा के दौरान केंद्र पर किसी भी तरह के अनुचित साधनों का प्रयोग वर्जित है। परीक्षार्थी कैलकुलेटर, मोबाइल, घड़ी, ज्यामेेट्री बाॅक्स और अन्य आपत्तिजनक सामग्री आदि लेकर उपस्थित न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें