रहल। थाना कुर्रा पुलिस ने शनिवार रात चेकिंग के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ करीब 12 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया। प्रभारी निरीक्षक कुर्रा को सूचना मिली कि 25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर क्षेत्र में देखा गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने कस्बा कुर्रा से इटावा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। वहां से इनामी अपराधी भोले को गिरफ्तार कर लिया गया। भोले गांव पड़री का निवासी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी भोले का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ लूट और चोरी जैसे गंभीर अपराधों सहित करीब 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।