फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो 2 कृष्ण पाल का फाइल फोटो - फोटो : मनीष शर्मा
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में औंछा सड़क बाईपास पर शनिवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कन्नौज निवासी 35 वर्षीय कृष्णपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी चार वर्षीय पुत्री अनवी सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।कृष्णपाल सिंह अपनी पुत्री अनवी के साथ बहन की ससुराल नगला कमरिया जा रहे थे। रात करीब 11 बजे औंछा-मैनपुरी मार्ग पर नगला भंत के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में कृष्णपाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घायलों में अनवी के अलावा दूसरी बाइक पर सवार सुखदेव और शिव कुमार शामिल हैं। सुखदेव महाराजपुर, औंछा के निवासी हैं। शिव कुमार नगला मनु के रहने वाले हैं। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें