कुसमरा। नगर के रामलीला मैदान पर संजू ठाकुर स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। 9वें दिन तीन मैच खेले गए। पहले मैच में डेक्कन चार्जर्स, दूसरे में गुरुजी टीवीएस और तीसरे में पंचशील क्लब की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले चरण में प्रवेश किया। पहला मुकाबला डेक्कन चार्जर्स और एसएम कोल्ड के मध्य खेला गया। इसमें डेक्कन चार्जर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएम कोल्ड मात्र 87 रन ही बना सकी और डेक्कन चार्जर्स ने मुकाबले को 19 रन से जीत लिया। टीम के आमिर अल्वी को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरा मुकाबला गुरुजी टीवीएस और सुपर थर्टी की टीम के मध्य खेला गया। इसमें गुरुजी टीवीएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 168 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर थर्टी मात्र 80 रन बना सकी। ऋतिक पांडेय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। तीसरा मुकाबला पंचशील और राधे राधे क्लब के मध्य खेला गया जिसमें राधे-राधे क्लब ने टॉस जीतकर पंचशील को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पंचशील क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में राधे-राधे क्लब के सामने 124 का लक्ष्य रखा। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी राधे-राधे टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही जिस कारण राधे राधे टीम ये मैच 22 रन से हार गई। श्यामू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर शरद ठाकुर, शुभम अवस्थी, शुभ्यम भारती, आदित्य पांडेय, अज्जू दीक्षित, सनी यादव, अंशू यादव आदि मौजूद रहे।