मैनपुरी। भोगांव के मोहल्ला फाजिलगंज में जीकेएम नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन हो गया। उद्घाटन मैच में पथरिया सुपर जायंट्स ने भीमनगर नाइट राइडर्स को 15 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया है। पूर्व मंत्री और सपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
भीमनगर नाइट राइडर्स की टीम ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पथारिया सुपर जायंट्स ने निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट खोकर 126 रन बनाए। बल्लेबाज मंजीत मोनी ने 42, मनीष राजपूत ने 31 और राजाजी ने 21 रनों की पारी खेली। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भीमनगर नाइट राइडर्स की पूरी टीम 10 ओवर में 111 रन ही बना सकी। फरमान ने 34, समीर अंसारी ने 26 और शादाब खान ने 14 रन बनाए।
मैच में अंपायरिंग शहरुद्दीन शाह और जाबिर ने निभाई। कमेंट्री आमिर उर्फ नूर और इमरान महान ने की। इस दौरान टूर्नामेंट अध्यक्ष इबराज मंसूरी, उपाध्यक्ष अहमद अली, तौसीफ खान, डाॅ़ शाहनवाज, अल्ली, माजिद, हाफिज इरफान, रानू आदि मौजूद रहे। संवाद ल