फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मुख्यमंत्री को बताईं कुसमरा क्षेत्र की समस्याएं

विज्ञापन
फोटो 5 लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलते भाजपा नेता। स्रोत स्वयं - फोटो : विद्यानगर ​स्थित पैट्रोल पंप पर लगाया गया ई व्हीकल चार्जिंग सिस्टम
विज्ञापन
मैनपुरी। कुसमरा नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि विनय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर कुसमरा की प्रमुख समस्याओं को बताया। समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर कुसमरा क्षेत्र में फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे पर बंसरमऊ गांव के पास इंटरचेंज निर्माण, गल्ला मंडी की जर्जर सड़कों को सही कराने, कुसमरा में आबादी के हिसाब से पुलिस थाना बनाने के साथ ही चिकित्सा सुविधाओं में सुधार और विस्तार कराने की मांग की। मुख्यमंत्री ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप तिवारी, अभिनव प्रताप सिंह, शेखर चौहान भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें