फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सभा में लगे ''''बुलडोजर वाले बाबा'''' के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के भाषण से पहले पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह अपना भाषण दे रहे थे। उन्होंने सपा शासनकाल में अपराध और माफियाओं का बोलबाला होने की बात कही। पर्यटन मंत्री ने कहा कि जब से यूपी में योगी की सरकार आई है तब से माफिया या तो प्रदेश छोड़ गए हैं या फिर ऊपर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों के अंदर बुलडोजर का भय है। पर्यटन मंत्री ने मंच से ही ''''बुलडोजर वाले बाबा'''' के जयकारे लगाकर जनता में जोश पैदा कर दिया।
विज्ञापन


सीएम बोले- समस्याओं के आकलन के लिए इस महीने की सभा
मैनपुरी। जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने जनता को यह समझाने का प्रयास भी किया कि उन्होंने अपनी सभा जुलाई में ही क्यों रखी। मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि उन्होंने जुलाई में जनसभा इसलिए रखी ताकि जनता की पानी आदि की समस्याओं का आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के साथ वार्ता के दौरान जिले में कितनी बारिश हुई और लोगों की क्या-क्या समस्याएं हैं, इस पर भी उन्होंने बात की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें