फोटो16 शिक्षक की पिटाई से पीठ में पड़े निशान दिखाता छात्र। संवाद
करहल। गांव धोबई के रहने वाले एक छात्र ने स्कूल के एक शिक्षक पर डंडे से पीटने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के गांव धोबई निवासी सर्वेश कुमार का पुत्र सुमित शिक्षा सागर सीनियर सेकेंडरी स्कूल महालरपुर में 9वीं कक्षा का छात्र है। शुक्रवार को वह स्कूल गया था। दोपहर के समय भौतिकी विज्ञान की क्लास चल रही थी। आरोप है कि शिक्षक यूनिस खान ने बिना किसी वजह पर सुमित पर गुस्सा किया और डंडे से पीठ और कमर पर मारा। चोट के निशान लिए छात्र घर पहुंचा और परिजन को सारी घटना बताई। परिजन के साथ थाने पहुंचे छात्र की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।