फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अजीतगंज में चिकन पॉक्स की दस्तक, एक में मिले लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विकासखंड जागीर के ग्राम अजीतगंज में चिकन पॉक्स की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया। गांव निवासी एक युवक को चिकन पॉक्स हुआ है। टीम ने जांच के बाद दवा प्रदान की। गांव अजीतगंज निवासी मीतू मिश्रा पिछले कुछ दिनों से चिकन पॉक्स की चपेट में थे। जानकारी होने पर चिकित्साधीक्षक जागीर डाॅ. अतुल दीप ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुधवार गांव भेजा। गांव में शिविर लगाकर मरीजों की जांच की गई। मीतू मिश्रा में ही चिकन पॉक्स के लक्षण मिले अन्य कोई मरीज चिकन पॉक्स का नहीं मिला। शिविर में अन्य सामान्य बुखार के मरीज पहुंचे जिन्हें दवा का वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें