फोटो 26 विजेता कप के साथ खुशी मनाते सीजी स्पोर्टस की खिलाड़ी और मौजूद अतिथि। स्रोत आयोजक
- फोटो : बिछिया से भ्रमण के लिए रवाना होता महिला किसानों का दल।
मैनपुरी। शहर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सुरेशचंद्र दीक्षित मेमोरियल ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। रविवार को खेले गए फाइनल मैच में रॉकफोर्ट वीसीसी को 37 रनों से हराकर सीजी स्पोर्ट्स की टीम चैंपियन बनी है। रॉकफोर्ट के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीजी स्पोर्ट्स ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 141 रन बनाए। सुधांशु चौरसिया ने 27, मदन चौहान ने 23 और आशुतोष ने 20 रनों की पारी खेली। रॉकफोर्ट के प्रथम सलूजा और शाहरुख खान ने दो-दो विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉकफोर्ट की टीम 18.2 ओवर में नौ विकेट पर 104 रन ही बना सकी। आकाश यादव ने 20, जयकुमार और आशी यादव ने 17-17 रन बनाये। सीजी के रितिक शर्मा ने तीन विकेट लिए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मनेश सिंह चौहान ने विजेता टीम के कप्तान को विजेता कप और दो लाख रुपये तथा उपविजेता टीम को एक लाख 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया। पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान अमित दीक्षित, संयोजक विकास मिश्रा, उपाध्यक्ष आलोक दीक्षित, एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, डॉ़ बीके सिंह, आलोक गुप्ता, अतुल आदि मौजूद रहे।