फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 23 लाख रुपये की लागत से बने सीसी मार्ग का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
फाेटो 33 सीसी सड़क का लोकार्पण करतीं चेयरमैन साथ में अन्य। स्रोत नगर पालिका - फोटो : Archive
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के विकास के लिए नगर पालिका प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। वार्ड संख्या 23 के निरंजन स्थित हंस नगर में 23 लाख रुपये की लागत से नव-निर्मित सीसी मार्ग का बुधवार को चेयरमैन संगीता गुप्ता ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए हर संभव प्रयास जारी है। चेयरमैन ने कहा कि यह नया सीसी मार्ग क्षेत्र के निवासियों के लिए आवागमन को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाएगा। स्थानीय निवासियों ने इस पहल का गर्मजोशी से स्वागत किया है। लोकार्पण समारोह में सभासद प्रवीन राजपूत, मंजूषा चौहान, शुभम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें