फोटो 2 ट्रक की टक्कर के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद
करहल। थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे में एक कार खड़े ट्रक से जा टकराई। गनीमत रही कि हादसे में कार सवार सभी पांच लोग सुरक्षित रहे, एक युवक को मामूली चोट लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह तड़के करीब चार बजे घना कोहरा छाया था, तभी माइल स्टोन 87.5 किमी पर एक आल्टो कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर लगने ही कार में सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में बैठे लोगों को बाहर निकाला। सभी लोग सुरक्षित थे, रामबाबू निवासी मनसेफी कटरा थाना पूर्वा उन्नाव चोटिल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। कार चालक अमित कुमार चला रहा था, वहीं महिला सहित तीन बच्चे भी सवार थे, किसी को चोट नहीं लगी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को मार्ग से हटवाया।