फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बेवर-टोडरपुर-फर्रुखाबाद के लिए बस सेवा शुरू

विज्ञापन
फोटो 2 बस स्टैंड से बस को रवाना करते डिपो के अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
बेवर। परिवहन निगम के बेवर डिपो की ओर से मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता सेवा के तहत बसों का संचालन शुरू करा दिया गया है। डिपो की ओर से बेवर-टोडरपुर-फर्रुखाबाद के लिए बस को रवाना किया गया। डिपो के अधिकारियों ने बताया कि बस संचालन से क्षेत्रीय यात्रियों को 20 प्रतिशत कम किराये बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

डिपो की बेड़े की 53 बसों का संचालन नियमित रूप से किया जा रहा है। शासन की ओर से मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता सेवा के तहत क्षेत्रीय मार्गों पर बस संचालन का ऐलान किया गया है। परिवहन निगम के ्बेवर डिपो की ओर से जनता सेवा के तहत क्षेत्रीय मार्गों पर बस संचालन शुरू कराया गया है। डिपो की ओर बेवर-टोडरपुर-फर्रुखाबाद के लिए बस को रवाना किया गया।
डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुभाष चंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता सेवा के तहत क्षेत्रीय मार्गों पर बस संचालन शुरू कराया गया है। बेवर-टोडरपुर-फर्रुखाबाद मार्ग पर जनता सेवा से तहत बस संचालन शुरू करा दिया गया है। अन्य मार्गों पर भी बस संचालन की योजना बनाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें