फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: संदिग्ध परिस्थिति में हॉस्टल की छत से गिरा किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राजकीय नेहरू स्टेडियम स्थित छात्रावास में रह कर क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहा 15 वर्षीय किशोर शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थिति में छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।कोतवाली क्षेत्र में भोगांव रोड डीएम आवास के पास निवास कर रहे शैलेंद्र पाल का 15 वर्षीय पुत्र भरत पाल राजकीय नेहरू स्टेडियम स्थित छात्रावास में निवास कर रहा है। शुक्रवार को ही वह घर से छात्रावास आया था, शुक्रवार शाम को वह हॉस्टल की दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थिति में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन हॉस्टल स्टाफ व साथियों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने बताया कि खिलाड़ी छत से कपड़े उतारने गया था, पैर फिसलने की वजह से हादसा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें