मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र में शुक्रवार रात घने में कोहरे के बीच एक 37 वर्षीय युवक किसी वाहन की चपेट में आ गया, हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां कुछ देर बाद मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।भोगांव पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि नगला खरा के पास एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया है, सूचना पर पुलिस घने कोहरे में घटनास्थल पर पहुंची, वहां एक युवक लहूलुहान हालत में तड़प रहा था, आनन-फानन पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की पहचान नगला खरा निवासी 37 वर्षीय सुदेश कुमार के रूप में हुई, वह किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हुआ था। कुछ देर उपचार के बाद युवक ने दम तोड़ दिया, इस बीच परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे, मौत की खबर सुनते ही चीखपुकार मच गई। शव को मोर्चरी में रखवाया गया, शनिवार को भोगांव पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।