फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: महात्मा बुद्ध की शिक्षाएं सर्वाधिक प्रासंगिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। क्षेत्र के ग्राम गडेरा में शुरू हुई बौद्ध कथा के पहले दिन भगवान बुद्ध के शांति और करुणा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बुद्ध धम्म यात्रा का आयोजन किया गया। भंते प्रज्ञा सार ने कहा कि आज के दौर में महात्मा बुद्ध की शिक्षाएं सबसे अधिक प्रासंगिक हैं। उन्होंने पंचशील के सिद्धांतों पर चलने और आपसी भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन

धम्म यात्रा ग्राम गडेरा से प्रारंभ होकर अमरपुर, भूड़हार, भूड़पटिया, मानपुर, बीलपुर, टिकुरी, नगला छबू, नगला टांकन, हजारा गांवों से होते हुए गुजरी। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। नमो बुद्धाय और बुद्ध धम्म की जय के नारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा। नीरज शाक्य, सर्वेश शाक्य, कप्तान सिंह, राहुल रतन, ओमी शाक्य, रितिक शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें