फोटो 1 मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ रही छात्रा। संवाद
मैनपुरी। औंछा क्षेत्र में अघोषित और अनियमित बिजली कटौती से किसानों सहित विद्यार्थियों के लिए परेशानी बनती जा रही है। एक तरफ जहां कटौती के कारण फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है तो दूसरी तरफ छात्र-छात्राएं मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बिजली कटौती समस्या बन गई है। एक माह बाद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही है। छात्र-छात्राएं इसकी तैयारी कर रहे हैं। किसानों का कहना हैं कि सर्दी में रात में पानी लगाना मुश्किल हैं। दिन में पर्याप्त मात्रा में बिजली मिले तो सिचाई समय से हो सके। जेई विशंभर सिंह ने बताया कि टंकी मोहल्ला में बकाया बिल के कारण कनेक्शन काटे गए हैं। बिल जमा होने पर कनेक्शन जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।