फोटो 29 जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। संवाद
मैनपुरी। यूपी बोर्ड 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के डाटा में त्रुटि में सुधार का परिषद ने अंतिम मौका दिया है। क्षेत्रीय सचिव का पत्र आने के बाद डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, जिसे बोर्ड को भेजा जाएगा।
सचिव ने पत्र में बताया कि विद्यार्थी का विवरण रिस्टोर करने, छात्र, उनके माता-पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि, छात्र के विषय, वर्ग, जन्मतिथि, जेंडर, जाति आदि में संशोधन करने के लिए आवश्यक प्रपत्र के साथ 25 जनवरी तक प्रधानाचार्य डीआईओएस कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। डीआईओएस सतीश कुमार ने बताया कि डाटा में त्रुटि दूर करने के लिए परिषद ने अंतिम मौका दिया है। सभी प्रधानाचार्य नामावलियों से मिलान करते हुए छात्रों से आवेदन लेकर निर्धारित तिथि तक उनके कार्यालय में जमा करें। 25 जनवरी तक आने वाले आवेदनों की त्रुटि बोर्ड 31 जनवरी तक दूर करेगा। इससे कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो सके।