फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सर, कर देना पास, जिंदगी और मौत का सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिले के चार केंद्रों पर किया जा रहा है। मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों से परीक्षार्थी तरह-तरह से भावुक निवेदन कर रहे हैं। एक परीक्षार्थी ने अपनी गणित की उत्तर पुस्तिका में लिखा कि सर ये परीक्षा नहीं मेरी जिंदगी और मौत का सवाल है। सर भगवान बनकर मेरे जीवन को बचा लो। दो दिन के अवकाश के बाद शनिवार को मूल्यांकन कार्य शुरू है। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज पर 293 परीक्षकों में से 109 परीक्षक उपस्थित हुए यहां इंटरमीडिएट की 5900 उत्तर पुस्तिकाओं का शनिवार को मूल्यांकन हुआ। नरसिंह यादव इंटर कॉलेज करहल पर शनिवार को 5711 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। यहां 328 में से 150 परीक्षक मूल्यांकन के लिए पहुंचे। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी पर शनिवार को हाईस्कूल की 5785 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। यहां 540 में से 197 परीक्षक उपस्थित रहे। जैन इंटर कॉलेज करहल पर हाईस्कूल की 7014 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। यहां 477 में से 192 परीक्षक उपस्थित हुए। मूल्यांकन कार्य एक अप्रैल तक पूरा होना है। अभी जिले में 118938 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष है। परीक्षकों की कमी के कारण मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें