मैनपुरी। लोक निर्माण विभाग ने एक के बाद एक नए काम कराना शुरू कर दिया है। बरनाहल क्षेत्र में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की सड़कों के गड्ढे भरने के लिए 80 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग धनुषधारी ने बताया कि बरनाहल क्षेत्र में कई सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मांग पर कस्बा और ग्रामीण अंचल की सड़कों के गड्ढे भरने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन की ओर से सड़कों पर हुए गड्ढों को भरने के लिए 80 लाख रुपये की धनराशि चार चरणों में जारी की गई है। उन्होंने बताया कि धनराशि जारी होने के साथ ही सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।