फोटो32 मैनपुरी इटावा मार्ग पर पलटी एंबुलेंस। स्रोत सोशल मीडिया
करहल। सैफई मेडिकल कॉलेज में मरीज को भर्ती कराने के बाद वापस लौट रही एंबुलेंस में पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद एंबुलेंस मार्ग पर पलट गई। चालक को मामूली चोट लगी है।थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर इटावा से मैनपुरी जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार को एक सरकारी एंबुलेंस जब पुल के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद एंबुलेंस अनियंत्रित होकर मार्ग पर पलट गई। गनीमत रही कि एंबुलेंस खाली थी, उसमें कोई मरीज नहीं था। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। चालक को बाहर निकाला गया, चालक प्रेमपाल को मामूली चोट लगी थी। उसने बताया कि बदायूं से मरीज को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के बाद वापस लौट रहा था। तभी हादसा हो गया।