फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बारिश से गेहूं होगा खराब, किसानों को सता रही चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एक तरफ खेतों में गेहूं की फसल तैयार खड़ी है। दूसरी तरफ मौसम बार-बार बदल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को फिर से बारिश की चेतावनी दी है। इससे किसान चिंतित हैं यदि बारिश होती है तो उनके खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में नुकसान होगा। मार्च का महीना किसानों के लिए परेशानी भरा रहा। कई बार बादल छाने के साथ बारिश हुई तो तेज हवाओं ने गेहूं, आलू और सरसों की फसल में नुकसान पहुंचाने का कार्य किया। एक बार फिर मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार को बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने का खतरा है। यही नहीं तीन और चार अप्रैल को भी बारिश का खतरा है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि यदि उनके खेतों में आलू और लहसुन की फसल खोदी हुई पड़ी है तो उसे सुरक्षित स्थान पर रख लें। दूसरी तरफ बारिश से किसान चिंतित हैं। गांव टिंडौली निवासी महेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि वर्तमान में किसान के खेतों में गेहूं की फसल तैयार खड़ी है। दूसरी तरफ लहसुन की खुदाई का कार्य भी चल रहा है। ऐसे में बार-बार बारिश किसानों के लिए परेशानी लेकर आ रही है। गांव नगला हिम्मत निवासी रामलखन का कहना है कि इस मौसम में यदि बारिश होती है तो गेहूं की फसल में सबसे अधिक नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें