फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नवयुग पालिका योजना बदलेगी शहर की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के विकास के लिए शासन ने नवयुग पालिका योजना शुरू की है। इस योजना से शहर की दशा और दिशा को बदलने का कार्य किया जाएगा। अगले पांच साल तक प्रतिवर्ष योजना के तहत 12 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। योजना के तहत कार्यालय, सड़क, पानी, लाइब्रेरी आदि व्यवस्थाओं को मजबूत किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बुद्धिप्रकाश ने बताया कि नगर पालिका के अच्छे दिन आने वाले हैं। शासन की ओर से नवयुग पालिका योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत डिजिटल गवर्नेंस, सड़कों का संरक्षण, जल निकासी, पार्क, आडिटोरियम, डिजिटल लाइब्रेरी और सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके साथ ही केबल बंचिंग, सीसीटीवी निगरानी, पिंक टॉयलेट, ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन और स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट जैसे आधुनिक कार्य भी कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित कर कार्यों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें