फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: डिंपल यादव के तेवर तल्ख, सत्ताधीशों को दिखाया आईना; नया अवतार देख हर कोई हैरान... भाजपा परेशान

Mon, 01 Apr 2024 07:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

संसदीय क्षेत्र पहुंचीं सपा सांसद डिंपल भाजपा पर जमकर बरसीं। उन्होंने प्रदेश में भूमाफिया गैंग, इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर वसूली से लेकर पेपर लीक, बेरोजगारी और नोटबंदी तक के मामलों में भाजपा को आईना दिखाया। 
विज्ञापन
डिंपल यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैसे तो डिंपल यादव अपनी सादगी से लोगों के दिलों में जगह बनाती हैं। लेकिन, जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, उनके तेवर बदलते जा रहे हैं। सोमवार को भी उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र से सत्ताधीशों को आईना दिखाया। सोमवार को सांसद डिंपल यादव मैनपुरी पहुंची। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। 

विज्ञापन


इसके बाद पत्रकार वार्ता की। कहा कि भाजपा ने इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर वसूली की है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में अराजकता का माहौल बना दिया है। प्रदेश में भू माफिया के गैंग चल रहे हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। किसान परेशान हैं। लोकसभा चुनाव में मतदाता भाजपा को सबक सिखाएंगे। 

भाजपा को हराओगे तो रोजगार पाओगे

सांसद ने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसानों को सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिल रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। बेरोजगार युवाओं को ठगा जा रहा है। नोटबंदी के नाम पर भाजपा ने काले धन को सफेद किया है। काला धन वापस लाने का दावा पूरा नहीं किया है। भाजपा का विकास से कोई वास्ता नहीं है। भाजपा को हराओगे तो रोजगार पाओगे।
विज्ञापन

सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा

उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी संभावित हार से बौखलाई हुई है। विरोधी दलों के नेताओं के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने विरोधी दलों के दो मुख्यमंत्री को जेल भिजवाया है। भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा विचारधारा वाली पार्टी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें