फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पिकअप की टक्कर से पल्लेदार की मौत, चालक पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घिरोर। लहसुन मंडी में पिकअप वाहन की चपेट में आने से पल्लेदार की मौत हो गई। परिजन ने कार्रवाई की मांग पर हंगामा किया और शव को उठने नहीं दिया।
पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन का आरोप है कि आरोपी ने पुराने विवाद के कारण हत्या की है।
कस्बा स्थित उपकृषि मंडी में रविवार देर शाम करीब 7 बजे चालक अंशू गाड़ी को बैक कर रहा था। इस दौरान पीछे खड़ा पल्लेदार गोधना निवासी बंटू दिवाकर( 38) चपेट में आ गया, जिसके चलते बंटू की घटना स्थल पर मौत हो गई। काफी समझाने का प्रयास करने के बाद भी परिजन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

इसके बाद मंडी सचिव अनिरुद्ध कुमार भी मौके पर पहुंच गए, उन्होंने परिजन को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन नहीं माने। किसी प्रकार परिजन को समझाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें