फोटो 12 लाइन मैन सुमित (फाइल फोटो)
- फोटो : जसराना पहुंचे दंडौती परिक्रमार्थी का किया गया स्वागत। संवाद
मैनपुरी। लंबे सघर्ष के बाद लाइनमैन सुमित जिंदगी से जंग हार गया। मंगलवार को सुमित ने घर पर आखिरी सांस ली। 21 जुलाई 2025 को उपकेंद्र देवी रोड पर तैनाती के दौरान सुमित 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
दन्नाहार क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी, हाल निवासी शहर के मलिक मिल कॉलोनी सुमित कुमार (26) विद्युत उपकेंद्र देवी रोड पर लाइनमैन के तौर पर तैनात था। 21 जुलाई 2025 को सुमित महिला थाना के समीप बिजली की मरम्मत कर रहा था। तभी 11 केवी लाइन करंट की चपेट में आने से सुमित नीचे गिर गया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ था।
घायल सुमित को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर सुमित का इलाज नोएडा के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार सुबह सुमित की मौत हो गई।