फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी आते ही गुल हुई जिले की बिजली

Sat, 29 Apr 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
आंधी आते ही गुल हुई जिले की बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लगातार चौथे दिन भी देर शाम चली धूल भरी तेज आंधी ने जिले भर की बिजली गुल कर दी। धूलभरी आंधी से किसानों के चेहराें पर चिंता के भाव नजर आने लगे हैं। खेतों में रखे गेहूं के बोझों की सुरक्षा को लेकर किसान चिंतित नजर आए। बिजली विभाग ने तार टूटने और आगजनी की आशंका को देखते हुए जिले भर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी।  
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम तेज आंधी आई। आंधी से अनहोनी की आशंका के चलते दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। बिजली विभाग ने सुरक्षा को देखते हुए जिले भर की बिजली बंद कर दी। बिजली बंद होते ही बाजार में सन्नाटा छा गया। बुधवार, गुरुवार तथा शुक्रवार की देर शाम आई धूलभरी तेज आंधी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसान प्रदेश यादव का कहना हे लगातार चार दिनों से चल रही धूल भरी तेज आंधी ने खेतों में रखी कटी हुई गेहूं की फसल की चिंता बढ़ा दी है। कुछ स्थानों पर हुई बूंदा बांदी तथा आसमान पर छाने वाले बादल भी किसानों की चिंता बढ़ा रहे हैं। अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव ने बताया आंधी से तार टूटने तथा आग लगने की आशंका को देखते हुए बिजली विभाग बिजली की आपूर्ति बंद कर देता है। आंधी थमने के बाद आपूर्ति चालू कर दी जाती है।




17 लेखपाल इधर से उधर
 एडीएम ने प्रशासनिक आधार पर 17 लेखपालों का दूसरी तहसीलों में तबादला कर दिया है। एडीएम एके श्रीवास्तव ने बताया प्रशासनिक आधार पर लेखपालों के किए गए तबादलों में भोगांव तहसील में तैनात लेखपाल प्रमोद कुमार को करहल, ब्रजेश सिंह को किशनी, नरेंद्र कुमार सिंह को करहल, सुभाषचंद्र कठेरिया तथा योगेंद्र सिंह को घिरोर भेजा है। घिरोर तहसील से महेश सिंह तोमर, राजेश कुमार सक्सेना, जयप्रकाश को तहसील मैनपुरी, मैनपुरी से सतेंद्र सिंह द्वितीय को किशनी, अनार सिंह यादव, जालिम सिंह यादव को करहल तहसील में भेजा है। किशनी तहसील से साबिर हुसैन को करहल, ब्रजेश कुमार को घिरोर, करहल तहसील से शिव बहादुर सिंह को घिरोर, सुरेश सिंह राठौर को मैनपुरी, देवेंद्र सिंह चौहान को कुरावली, कुरावली तहसील से प्रेमसिंह को तहसील करहल में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें