फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: लेखपाल पर शिकायतकर्ता को धमकाने का आरोप, डीएम से शिकायत

विज्ञापन
फोटो 45 जिलाधिकारी को शिकायत देने आए ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। भूमि विवाद की शिकायत की जांच के बीच करहल तहसील के एक लेखपाल पर शिकायतकर्ता विधवा महिला और उसके पुत्रों को धमकाने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन


करहल तहसील क्षेत्र के ग्राम कुशाल, मौजा अंडनी निवासी माया देवी पत्नी स्व. गोरेलाल ने शिकायत में बताया कि उसकी करीब पांच बीघा जमीन है। जमीन पर करीब 50 वर्ष से मकान और पशुओं का बाड़ा बना हुआ है। आरोप है कि गांव के ही शिवराम यादव, विपिन यादव, गुलाब यादव और बंदू यादव ने तीन लाख रुपये लेकर उक्त जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आयुक्त राजस्व परिषद से शिकायत की है। उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच तहसीलदार और कानूनगो करहल को सौंपी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जांच के दौरान लेखपाल दीपक यादव कानूनगो के साथ धमकाया और गाली-गलौज की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें