फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कार की टक्कर से मजदूर की मौत

Sat, 31 Oct 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। नगर के मुख्य चौराहे पर शुक्रवार रात मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूर को कार ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सैफई अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कस्बे के कटरा मोहल्ला निवासी विनोद कश्यप (48) वर्ष शुक्रवार रात मजदूरी करके घर वापस लौट रहे थे। तभी नगर के मुख्य चौराहे पर किशनी की तरफ से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों और पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सैफई में उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें