फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नॉन स्टिक बर्तनों से सज रही रसोई, महिलाओं की बने पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। धनतेरस और दिवाली से पहले बर्तन बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार पर नए बर्तन खरीदने की परंपरा को देखते हुए लोग दुकानों पर पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं। इस बार महिलाओं में रसोई को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के लिए नॉन स्टिक बर्तनों का खास क्रेज दिखाई दे रहा है। नॉन स्टिक कढ़ाई, तवा, फ्राई पैन, कुकर और अप्पे मेकर की कीमत 350 से 3000 रुपये तक है।
विज्ञापन

शहर के बिसात खाना, आगरा रोड, करहल रोड और लेनगंज स्थित बर्तनों की दुकानों पर नॉन स्टिक बर्तनों की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध हैं। आगरा रोड के बर्तन कारोबारी राम गुप्ता ने बताया कि बदलते समय के साथ महिलाओं की पसंद में नॉन स्टिक बर्तन तेजी से शामिल हुए हैं। नॉन स्टिक बर्तनों की खासियत यह है कि इनकी अंदरूनी सतह पर विशेष कोटिंग होती है, जिससे भोजन आसानी से चिपकता नहीं है। इसमें कम तेल या घी का इस्तेमाल करके खाना पकाया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि बाजार में नॉन स्टिक कढ़ाई 450 से 2000 रुपये, तवा 350 से 1000 रुपये, फ्राई पैन 350 से 800 रुपये, कुकर 1500 से 3000 रुपये और अप्पे मेकर 500 से 1400 रुपये तक में उपलब्ध हैं। धनतेरस और दिवाली नजदीक आने के साथ ही बर्तन बाजार में ग्राहकों की आवाजाही और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इस्तेमाल में रखें ध्यान
इन बर्तनों की कोटिंग को सुरक्षित रखने के लिए लकड़ी के चम्मच का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है। तेज आंच पर लंबे समय तक खाली बर्तन गर्म करने और खुरदुरे स्क्रबर से सफाई करने से बचना चाहिए। इससे बर्तनों की कोटिंग लंबे समय तक सुरक्षित रह सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें