फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की खुदकुशी के मामले में फंसी पुलिस

Fri, 12 May 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
सहेली के घर से भागने के मामले में पिता को हिरासत में लेकर बुलाने पर थाने गई किशोरी ने घर लौट कर खुदकुशी कर ली लेकिन उसने ऐसा किया क्यों? यह सवाल अब उसकी सहेली की गुमशुदगी से ज्यादा पेचीदा हो गया है। पुलिस ऐसी किसी पूछताछ से इनकार कर रही है जिसके चलते किशोरी आत्महत्या कर ले। वहीं परिजनों ने पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। अलबत्ता अभी भी उसका पिता पुलिस की हिरासत में है।  
विज्ञापन

मामला तो प्रेमी संग एक युवती के भाग जाने का है जिस पर गिरफ्त में आए उसके प्रेमी ने उसकी सहेली का नाम लिया। पुलिस पूछताछ के क्रम में उस सहेली के पिता को पकड़ लाई। फिर फोन कर किशोरी से कहा कि वह थाने आकर जानकारी दे। नहीं तो उसके पिता को नहीं छोड़ा जाएगा। किशोरी थाने पहुंची और वहां उससे महिला आरक्षियों व अन्य पुलिसकर्मियों ने अकेले में बातचीत भी की। कुछ देर बाद किशोरी थाने से घर लौट गई। मगर वह गुमसुम थी और बिना खाना खाए ही कमरे में चली गई। रात को उसने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
इसके बाद परिवारीजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोपी लगाते हुए कहा था कि थाने में किशोरी से ऐसा क्या कहा गया जिस वजह से उसे आत्महत्या जैसे कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा? वहीं पुलिस खुद को पाक साफ बता रही है। सीओ कुरावली शमशेर सिंह का कहना है कि यह बात सही है कि किशोरी से थाने में पूछताछ की गई थी। ऐसा कुछ नहीं हुआ था जिस वजह से वह आत्महत्या कर ले। हो सकता है कि परिवारीजनों की डांट फटकार से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की हो। वहीं एएसपी शिष्यपाल सिंह का कहना है कि तहरीर में ऐसी किसी भी बात का जिक्र नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें