फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: लीजेंड्स को हराकर किशनी किंग्स बना चैंपियन

Sun, 25 Oct 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 18 विजेता कप के साथ खुशी मनाते किशनी किंग्स के खिलाड़ी और मौजूद बीएसए सूर्यप्रताप सिंह। स्
विज्ञापन
मैनपुरी। हसनपुर स्थित मैदान पर आयोजित बेसिक चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को फाइनल मैच में मैनपुरी लीजेंड्स को 50 रनों से हराकर किशनी किंग्स की टीम चैंपियन बनी। बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह और सुजीत चौहान ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किशनी किंग्स ने निर्धारित 16 ओवर में चार विकेट पर 194 रन बनाए। अरुणेश ने शानदार 94, अमित राजपूत ने 37 और दीपक 27 रनों की पारी खेली। मैनपुरी लीजेंड्स की टीम 16 ओवर में नौ विकेट पर 144 रन ही बना सकी। मैनपुरी के अनिरुद्ध प्रताप ने 49, कुल प्रताप सिंह रावल ने 32 और भरत चौहान ने 16 रन बनाए। किशनी के विश्वजीत सिंह ने तीन, अमित राजपूत और दीपक ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार किशनी के अरुणेश को प्रदान किया गया। मैच में अंपायरिंग अमन राजपूत और मनोज कुमार, स्कोरिंग प्रशांत दीक्षित और कमेंट्री ऋषि चौहान ने की। इस दौरान पवन चौहान, अमित दुबे, उमंग, विक्रांत, पार्थ, अनूप, रवि चौहान, प्रबल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें