फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नगला वदा में बुखार का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची

Sun, 25 Oct 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। तहसील क्षेत्र के नगला वदा गांव में बुखार के प्रकोप की जानकारी पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अभिषेक यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और मरीजों की जांच की। शिविर में 33 मरीज में 22 की जांच कराई गई। गांव नगला वदा में 25 से 30 लोग पिछले कई दिनों से बुखार में है। रविवार को सीएमओ के निर्देश पर चिकित्सा अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। डॉ. इंतियाज अहमद, डॉ. जागृति, फार्मासिस्ट विपिन यादव ने कुल 22 मरीजों की जांच की। जांच के दौरान आठ मरीजों में वायरल बुखार के लक्षण पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर ही संबंधित मरीजों को उपचार दिया। करहल के नगला वदा में बुखार की सूचना पर टीम भेजी गई थी। गांव में 22 लोगों की जांच कराई गई। वायरल बुखार से संबंधित आठ मरीज मिले हैं जिन्हें मौके पर ही उपचार दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें