फोटो 17 क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मौजूद मुख्य अतिथि भरत गुप्ता और आयोजक। संवाद
किशनी। नगर के रामलीला मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। सोमवार को खेले गए फाइनल मैच में किशनी की टीम को 10 विकेट से हराकर खड़ेपुर की टीम चैंपियन बनी है।
खड़ेपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय है। पहले खेलते हुए किशनी की टीम ने 33 रन बनाए। किशनी के दीपक ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। खड़ेपुर के लकी, कृष्णा और दीपक ने तीन-तीन विकेट झटके। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी खड़ेपुर की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 34 रन बनाकर मैच जीत लिया। अनुराग ने 20 रनों की पारी खेली।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता भरत गुप्ता ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए। दीपक को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया। अंपायरिंग राहुल चक और योगेंद्र ने की। इस दौरान अभिषेक चक, अंकित सक्सैना, राहुल चक, देव, सौरभ, अतुल पाल, प्रिंस आदि मौजूद रहे।