फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन बनेगा सरताज, फैसला आज

Fri, 10 Mar 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
कौन बनेगा सरताज, फैसला आज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंतजार खत्म। शनिवार को नवीन मंडी में होने वाली मतगणना के बाद जिले की चारों विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे सभी 43 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम से बाहर निकल आएगा। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी और दोपहर से परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही स्पष्ट हो जाएगा कि चुनावी समर में कौन सा योद्धा जीतेगा।
विज्ञापन

जिले की चारों विधानसभा सीटों क्रमश- मैनपुरी, भोगांव, किशनी और करहल में चुनाव 19 फरवरी को हुए थे। इसके बाद से उक्त चारों विधानसभाओं में चुनाव लड़ने वाले सभी 43 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया था। वहीं ईवीएम नवीन मंडी में बने स्ट्रांग रूम में रखवा दी गई थीं। 11 मार्च मतगणना होना तय हुआ। तभी से सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक हारजीत का गुणा भाग लगा रहे थे। शनिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही मैनपुरी के 12, भोगांव के 10, करहल के 10 और किशनी के 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना शुरू हो जाएगा। इसके लिए मंडी में जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर लगी हैं। विदित रहे कि चारों विधानसभाओं के लिए कुल 64 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इनमें से 19 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त हो गए थे। वहीं दो ने नाम वापस ले लिए थे।
 

हम देंगे पल पल की खबर
- मतगणना के पल पल की जानकारी अमर उजाला आप तक पहुंचाएगा। इसके लिए आप फोन नंबर 9410045734 पर संपर्क कर सकते हैं।

यातायात व्यवस्था के लिए मार्ग परिवर्तित
मतगणना को देखते हुए मंडी समिति के रास्ते पर रूट डायवर्जन किया गया है। वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग निर्धारित किए गए हैं। रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी सुनील कुमार सक्सेना ने बताया मतगणना स्थल के पास वाले रोड पर कोई भी अनाधिकृत वाहन नहीं जा सकेंगे। सिंधिया चौराहे से ज्योति तिराहा, करहल चौराहे से सिंधिया चौराहे तक गणना अवधि में वाहनों, अनाधिकृत व्यक्तियों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना स्थल की ओर आने जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। आगरा से वाया घिरोर मैनपुरी की ओर आने वाले भारी वाहन कस्बा घिरोर स्थित कुरावली तिराहा, गोल चक्कर से पड़रिया चौराहा, आेंछा रोड बाईपास होकर शीतला माता मंदिर तिराहा होते हुए मैनपुरी की ओर आएंगे। मैनपुरी से दन्नाहार, घिरोर, शिकोहाबाद, आगरा की ओर जाने वाले वाहन शीलता माता मंदिर तिराहा, ओंछा रोड बाईपास, पड़रिया चौराहा होते हुए घिरोर से आगे की ओर जाएंगे। घिरोर दन्नाहार की ओर से छोटे वाहन ब्रह्मदेव मंदिर से दाहिने सड़क से बंबा रोड ग्राम बैजनाथपुर होते हुए इटावा रोड पर निकलेंगे तथा करहल चौराहा होते हुए ईशन नदी पुल की ओर जाएंगे। मैनपुरी से दन्नाहार की ओर जाने वाले हल्के वाहन करहल चौराहा ग्राम बैजनाथपुर होते हुए बृह्मदेव मंदिर से आगे की ओर जाएंगे। रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

कानून के दायरे के बाहर जाने वाले भुगतेंगे परिणाम: एसपी
नवीन मंडी परिसर में शनिवार मतगणना की प्रक्रिया पुलिस और पैरा मिलिट्री के चार सुरक्षा चक्रों के बीच संपन्न होगी। एसपी सुनील कुमार सक्सेना ने साफ कर दिया है अति उत्साह में आकर प्रत्याशी या उनके समर्थक कानून के दायरे से बाहर न जाएं। अन्यथा उन्हें परिणाम भुगतना होगा। एसपी ने बताया कि परिणामों के बारे में जानकारी देने के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। शांति और व्यवस्थित रहकर जानकारी ली जा सकती है। सुरक्षा के चार घेरे बनाए गए हैं वहां पैरामिलिट्री और पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। जीत दर्ज करने वाला कोई भी प्रत्याशी हारे हुए किसी भी प्रत्याशी से किसी भी तरह का गलत व्यवहार न करे। वहीं हारने वाला प्रत्याशी भी इस बात का ख्याल रखे। मतगणना कार्य में किसी भी तरह की गड़बड़ी या व्यवस्था बिगाड़ने वाले को सख्त परिणाम भुगतने होंगे। मतगणना के दौरान डीएम चंद्रपाल सिंह और वह स्वयं अन्य अधिकारियों के साथ लगातार मौजूद रहेंगे। किसी भी दशा में कानून का पालन कराना उनका दायित्व है। ऐसे में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विजयी प्रत्याशी को जुलूस निकालने की इजाजत नहीं है। सभी प्रत्याशी व समर्थक नतीजे को सहर्ष स्वीकार करते हुए कानून का पालन करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें